Alfa Kidney Care
Alfa Kidney Care Alfa Kidney Care

Akhbar Nagar, Ahmedabad, Gujarat 380081, India

Mon – Sat : - 10:30 PM - 7:00 PM

Sun : - Closed

Alfa Kidney Care Alfa Kidney Care
  • Home
  • About Us
  • Dr. Ravi Bhadania
  • Services
    • Chronic Kidney Disease Treatment
    • Kidney Biopsy
    • Dialysis & Care
    • Kidney Friendly Diet
    • Kidney Stones
    • Urinary Tract Infection
    • Kidney Transplantation
    • Immunosuppressive Therapy
    • Know Your Kidney
    • Optimized Management
    • Counselling Regarding
    • Precise Diagnosis and Treatment
  • Procedure
  • Media Gallery
  • Our Blogs
  • Contact Us
  • Make an Appointment
Make an Appointment

Blog

  1. Alfa Kidney Care
  2. Blogs
  3. किडनी रोगियों के लक्षण
Kidney-Disease-Hindi

किडनी रोगियों के लक्षण

May 8, 2023 by Dr. Ravi Bhadania

किडनी की बीमारियों के लक्षण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भिन्न हो सकते हैं। यह निर्भर करता है किडनी के अंतर्निहित रोग और उसकी गंभीरता पर इसलिए रोग का प्रारंभिक दोर में पता लगाना मुश्किल होता है।

किडनी की बीमारियों के सामान्य लक्षण

चेहरे की सूजन

चेहरे, पेट और पैरों में सूजन, किडनी की बीमारी की ओर संकेत करते है। किडनी की बीमारी की वजह से जो सूजन होती है, आम तौर पर वह बहुत जल्दी नजर आ जाती है। पलकों के नीचे की सूजन जिसे पेरिआरबिटल ऐडीमा कहते हैं, यह सुबह के समय प्रत्यक्ष दिखाई देती है।

किडनी की खराबी का सूजन एक महत्वपूर्ण लक्षण है। लेकिन यह ध्यान में रखना चाहिए कि जरूरी नहीं है कि हमेशा सूजन, किडनी की खराबी का ही सकते है। कुछ बीमारियों में किडनी ठीक होने के बावजूद शरीर में सूजन होती है। उदाहरण नेफ्रोटिक सिंड्रोम उतना ही महत्वपूर्ण तथ्य यह भी है कि किडनी की खराबी के बावजूद कुछ रोगियों में सूजन नहीं होती है।

भूख की कमी, मितली, उलटी

 भूख की कमी, मितली, उलटी, मुँह में असामान्य स्वाद लगना आदि कुछ आम लक्षण हैं। किडनी की बिगड़ती दशा के साथ शरीर में विषाक्त पदार्थों के स्तर में वृद्धि होती जाती है। जिसके फलस्वरूप मितली, उलटी, जी मचलाना और कई बार मरीज को अत्याधिक हिचकियाँ आती है।

उच्च रक्तचाप

किडनी की खराबी के कारण रोगियों में उच्च रक्तचाप होना एक आम लक्षण है। अगर उच्च रक्तचाप कम उम्र में ( 30 साल से कम) हो जाये या किसी भी उम्र में रक्तचाप जाँच के समय में बहुत अधिक है तो इसका कारण किडनी रोग हो सकता है।

रक्तल्पता या एनीमिया और कमजोरी

 जल्दी थकान लगना, शरीर में पीलापन, किडनी की खराबी के आम लक्षण हैं। किडनी की खराबी की प्रारंभिक अवस्था में केवल यही एक लक्षण उपस्थित हो सकता है। अगर उचित उपचार से एनीमिया ठीक नहीं होता है तो यह किडनी की खराबी का संकेत हो सकता है।

 अन्य लक्षण

पीठ के निचले हिस्से में दर्द, शरीर में दर्द, खुजली, और पैरों में ऐंठन किडनी की बीमारियों की सामान्य शिकायतें हैं। मंद विकास, छोटा कद और पैर की हडिड्यों का झुकना आदि, किडनी की खराबी वाले बच्चों में आम तौर पर देखा जाता है।

पेशाब संबंधित शिकायतें

पेशाब से संबंधित निम्नलिखित शिकायतें हो सकती है:

1.विभिन्न किडनी रोगों में पेशाब की मात्रा में कमी हो जाती है।

2. पेशाब में जलन (dysuria), बार-बार पेशाब आना और पेशाब में रक्त या मवाद ( Pus) का आना, पेशाब पथ के संक्रमण का लक्षण हो सकता है।

3. पेशाब के सामान्य प्रवाह में बाधा / रुकावट, पेशाब करने समय उसकी कमजोर व् पतली धार (stream of urine), पेशाब त्याग करने में कठिनाई, या जोर लगाने की आवश्यकता आदि पेशाब रोग के लक्षण हो सकते हैं। गंभीर स्थिति में पेशाब त्याग करने के लिए पूर्ण अक्षमता हो सकती है।

निष्कर्ष

किसी व्यक्ति में उपरोक्त लक्षणों और संकेतों में से कई लक्षण | उपस्थित हो सकते हैं पर यह जरुरी नहीं है की वह व्यक्ति किडनी की बीमारी से पीड़ित हो। हालांकि इस तरह के लक्षणों की उपस्थिति में डॉक्टर से परामर्श करने की सलाह दी जाती है। रक्त और पेशाब परीक्षण से किडनी की बीमारी का पता चल जाता है। यह याद रखना महत्वपूर्ण है की गंभीर किडनी की समस्याएँ किसी भी महत्वपूर्ण लक्षण और संकेत के बिना लम्बी अवधि के लिए चुपचाप मौजूद रह सकती है।

किडनी के बारे में अधिक जानने के लिए, संपर्क करें: Alfa Kidney Care

Tags: Chronic kidney diseasekidney damage symptoms in hindikidney diseasekidney disease in hindikidney disease symptoms in hindi
  • Share
  • Tweet
  • Linkedin

Post navigation

Previous
Previous post:

किडनी फेल्योर क्या है?

Next
Next post:

Ultrasound Guided Native Kidney Biopsy: What You Need to Know

Related Posts
કિડની ને નુકસાન પહોંચાડતી ટોપ 10 દવાઓ (10 Drugs That Cause Kidney Damage in Gujarati)
કિડની ને નુકસાન પહોંચાડતી ટોપ 10 દવાઓ (10 Drugs That Cause Kidney Damage in Gujarati)
February 25, 2025 by Dr. Ravi Bhadania

અમારી કિડનીઓ નાની પરંતુ શક્તિશાળી અંગો છે જે કચરો છાનવી, પ્રવાહ સંતુલન જાળવવા અને રક્તમાં આવશ્યક પોષક તત્વોને નિયમિત કરવા...

Kidney Detox Myths and Facts – What Actually Works According to Science
Kidney Detox Myths and Facts – What Actually Works According to Science
August 13, 2025 by Dr. Ravi Bhadania

Kidneys are among the hardest-working organs in your body, silently performing life-saving functions every second. They filter waste, balance fluids,...

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Add Comment *

Name *

Email *

Website

Categories
  • Blogs (162)
  • Uncategorized (1)
Popular Posts
  • Foods That Increase Uric Acid in the Body
    Foods That Increase Uric Acid in the Body

    March 16, 2026

  • What are the Symptoms of Albumin in Urine
    What are the Symptoms of Albumin in Urine: Causes, Test, ...

    March 3, 2026

  • Skin changes in CKD
    Skin changes in CKD(Chronic Kidney Disease)

    February 24, 2026

Alfa Kidney care

Alfa Kidney Care is one of the leading kidney specialty and nephrology hospitals in Ahmedabad.

Our Location

707-710, Centrum Heights, Akhbarnagar Circle, Nava Vadaj, Ahmedabad, Gujarat 380013, India

E: rpbhadania@gmail.com

+91 94849 93617

Opening Hours

Mon - Sat - 10:30 PM - 7:00 PM

Sun - Closed

Emergency Cases
+91 94849 93617

© 2026 Alfa Kidney Care. All Rights Reserved